महाराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में मुजुरी-भौराबारी रोड पर मंगलवार दोपहर एक बाइक और इलेक्ट्रिक टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। भौराबारी पुल के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दो युवकों को गंभीर चोटें आईं, वहीं तीसरे बाइक सवार और टेंपो चालक को हल्की चोटें लगीं। गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों की पहचान कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के रामनगर, भौराबारी निवासी नेपाली पुत्र सरबुद्दीन और हुसैन मोहम्मद पुत्र आविद अली के रूप में हुई है। टेंपो चालक की पहचान पनियरा के जर्दी निवासी विशाल पुत्र करिया जायसवाल के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक टेंपो मुजुरी से कैंपियरगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान कैंपियरगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार तीन युवक पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। भौराबारी पुल के पास मोड़ पर दोनों वाहन टकरा गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा भेजा। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बाइक-टेंपो की जोरदार टक्कर, दो गंभीर घायल:मुजुरी-भौराबारी रोड पर हादसा, टेंपो गड्ढे में पलटा
RELATED ARTICLES












