महराजगंज। विकासखंड मिठौरा, तहसील सदर के ग्राम पंचायत विश्वनाथपुर पड़वनिया के ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना सूचना के एक स्वयं सहायता समूह का चयन किया जा रहा है। इस संबंध में जिला अधिकारी को एक पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की ग्रामीणों के अनुसार, 21 मई 2026 को पंचायत भवन में दुकान आवंटन के लिए एक खुली बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में नामित नोडल अधिकारी आशीष कुमार सिंह, कौशल किशोर सिंह, अमरेन्द्र राज यादव और बीएमएम मौजूद थे। सभी स्वयं सहायता समूहों की आवेदिकाओं से हस्ताक्षर कराए गए और कार्यवाही रजिस्टर ले लिया गया। चयन के संबंध में पूछने पर अधिकारियों ने बताया था कि चयन ब्लॉक कार्यालय में होगा। अब ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से बिना किसी पूर्व सूचना के ‘जय माता दी स्वयं सहायता समूह’ का चयन किया जा रहा है। उनका कहना है कि उक्त समूह में केवल 11 सदस्य हैं, जबकि अन्य समूहों में अधिक सदस्य और बेहतर आर्थिक गतिविधियां हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायत दी थी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पात्र स्वयं सहायता समूह का चयन कराने तथा अपात्र समूह के चयन पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इस मौके पर रामनरेश, गोपाल शर्मा, योगी कृपा शंकर और रामकिशन यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन में धांधली का आरोप:ग्रामीणों ने की जांच की मांग, DM ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन
RELATED ARTICLES












