कोल्हुई थाना पुलिस ने आगामी बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। यह मार्च सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आयोजित किया गया। थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, और किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कोल्हुई पुलिस का फ्लैग मार्च:त्योहारों से पहले सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
RELATED ARTICLES












