Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में गेहूं के खेत में लगी आग:लाइनमैन की सूझबूझ से टला...

श्रावस्ती में गेहूं के खेत में लगी आग:लाइनमैन की सूझबूझ से टला बड़ा नुकसान, गांव तक पहुंची लपटें


श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र के दामूपूरवा स्थित धैसरा गांव में गेहूं के खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और गांव के करीब पहुंच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लाइनमैन करण सिंह ने आग की भयावहता को देखा और तत्काल डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने लाइनमैन करण सिंह और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना था कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता, तो यह गांव तक पहुंच सकती थी, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। स्थानीय निवासी मोबीन, अनुज, रशीद और राजू सहित कई अन्य लोगों ने इस बचाव कार्य के लिए लाइनमैन और दमकल विभाग का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments