फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपालपुर शाह निवासी 20 वर्षीय आशीष साहनी की सड़क हादसे में घायल होने के बाद आज को लखनऊ के सहारा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आशीष की स्कूटी दो दिन पहले फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर एक छुट्टा पशु से टकरा गई थी। जानकारी के अनुसार, आशीष दो दिन पहले फरेंदा-महराजगंज मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक आए एक छुट्टा पशु से उसकी स्कूटी टकरा गई। इस हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे लखनऊ के सहारा अस्पताल ले गए, जहां आज दिन में करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में स्कूटी पशु से टकराई, घायल युवक की मौत:लखनऊ के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
RELATED ARTICLES












