हरदत्त नगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के इमलिया करनपुर गांव में मंगलवार रात जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। उन्होंने नात-ओ-सलाम पढ़ते हुए हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां स्थानीय लोगों ने जगह-जगह इसका स्वागत किया। इस दौरान अमन, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस में शामिल लोगों ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व प्रेम, शांति और इंसानियत का संदेश देता है। यह सभी को आपसी भाईचारे के साथ रहने की प्रेरणा देता है।
इमलिया करनपुर में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला:मंगलवार रात अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया पर्व
RELATED ARTICLES












