श्रावस्ती ।कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,श्रावस्ती तथा
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन,उ0प्र0, लखनऊ
एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर छापामार कार्यवाही करते हुए इकौना से खोया एवं मिल्क केक तथा वीरपुर खैरहनिया बाजार से खजुरी खुरमा का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया जा है। निरीक्षण के दौरान सेमरी चौराहा, भिनगा में मिलें दूषित/संक्रमित खोया (10 कि0ग्रा0) एवं पनीर (05 कि0ग्रा0) को विनष्ट कराया गया।उक्त प्रवर्तन कार्यवाही सहायक आयुक्त खाद्य- अम्बादत्त पाण्डेय की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन्द्रेश प्रसाद, एवं आदर्श प्रताप द्वारा सम्पादित की गयी।












