श्रावस्ती। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय श्रावस्ती के विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में विद्यालय के कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने समिति को विद्यालय की कार्य प्रगति से अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय की प्रगति के संदर्भ में संतुष्टि प्रकट की तथा शिक्षा पद्धति को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान सभा में सभी सदस्यों ने अपने अपने सुझाव दिए एवं विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने विद्यालय के शैक्षिक गुणात्मक सुधार पर विशेष बल देने हेतु निर्देशित किया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालय में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से मुहैया कराया जाए। इसके अलावा विद्यालय के उपकरणों शिक्षक सामग्रियों एवं सुविधाओं की समुचित व्यवस्थाओं एवं खरीद पर जोर दिया गया।
पूर्व में विद्यालय की कक्षा-3बी की छात्रा महम ने जिलाधिकारी को विद्यालय मार्ग को दुरूस्त कराने के लिए पत्र लिखा था, जिस पर जिलाधिकारी ने आज छात्रा से मिलकर आगे भी ऐसे ही प्राथमिकता से अपनी बात रखने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, विद्यालय के प्राचार्य डा0 रामकुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अध्यापकगण एवं सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने पूरे विद्यालय कैम्पस का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने क्लासरूम, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया तथा सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये।












