HomeUncategorizedजिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं सम्भव अभियान-6.0 की समीक्षा...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं सम्भव अभियान-6.0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 

 

 

समस्त लाभार्थियों को एफ0आर0एस0 के माध्यम से पोषाहार वितरण किये जाने और प्रतिदिन समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने का दिया निर्देश

 

 

सभी सी0डी0पी0ओ0 एवं सहयोगी संस्थाएं पोषण ट्रैकर ऐप पर शत-प्रतिशत डाटा करें फीडिंग-जिलाधिकारी

 

 

 

 

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को सायंकाल जिला पोषण समिति एवं सम्भव अभियान-6.0 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं को स्वस्थ्य रखने हेतु प्रतिबद्ध है, इसी उद्देश्य से आई0सी0डी0एस0 विभाग द्वारा तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे गर्भवती महिलाओं की बेहतर ढंग से देखभाल कर उन्हें स्वस्थ बनाया जा सके। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा इसमें शिथिलता बरती गई तो निश्चित ही उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप पर एफ0आर0एस0(चेहरा पहचान प्रणाली) की फीडिंग एवं दक्षता मापन की फीडिंग कम पाये जाने पर समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिदिन शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएं तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं द्वारा नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया जाए। इस दौरान पाया गया कि मुख्य सेविका सिरसिया मीरा देवी द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सी0डी0पी0ओ0 एवं सहयोगी संस्थाएं पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी प्रकार के पात्र लाभार्थियों का वास्तविक डाटा की शत-प्रतिशत फीडिंग करें। इसके अलावा उन्होने पोषण टैªकर ऐप पर बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, टी0एच0आर0 फीडिंग, डोर-टू-डोर भ्रमण, आधार वेरिफिकेशन तथा ई-कवच ऐप पर सैम बच्चों के मैनजमेन्ट, सैम से मैम एवं सैम से सामान्य श्रेणी में सुधरीकृत बच्चों, ई-कवच पर समस्त बच्चों के फालोअप तथा ग्रोथ प्रबंधन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर ऐप पर एफ0आर0एस0 के माध्यम से टी0एच0आर0 वितरण सबसे कम पाये जाने पर निर्देशित किया कि समस्त पात्र लाभार्थियों को मानक के अनुसार पोषाहार का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि माह अगस्त के सापेक्ष पोषाहार का वितरण 27 अगस्त से पूर्व ही सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की चतुर्थ एएनसी फीडिंग की समीक्षा करते हुए 31 अगस्त, 2026 तक शत-प्रतिशत फीडिंग के निर्देश दिए गये। जिलाधिकारी ने गर्भकालीन वजन वृद्धि का प्रतिशत अत्यंत कम पाये जाने पर समस्त मुख्य सेविकाओ एवं ब्लाक कोऑर्डिनेटर को समन्वय कर फीडिंग 31-08-2026 तक 50 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। धात्री माताओं के सापेक्ष 0 से 6 माह के बच्चो की संख्या की समीक्षा करते हुए 31-08-2026 तक जितनी धात्री माताएं है, उसके सापेक्ष 0 से 6 माह के बच्चों की संख्या बराबर करने के निर्देश दिये गये। वीएचएनडी सत्र पर बच्चों के वजन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रो पर कुल पंजीकृत बच्चों का पोषण श्रेणी 15 दिवस के अन्दर सही मापने के निर्देश दिए गये।

बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, प्र0 जिला पूर्ति अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण, डेवलपमेन्ट पाटनर्स, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular