#बस्ती_न्यूज
बस्ती के बनकटी नगर पंचायत स्थित देईसाड-बनकटी बाजार में राखी के स्टॉल सज गए हैं। इन स्टॉलों की खूबसूरती देखते ही बन रही है, लेकिन इस बार रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में रौनक फीकी नजर आ रही है। महंगाई के कारण ग्राहकों की भीड़ कम है। राखी की दुकानों पर ग्रामीण इक्का-दुक्का ही दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं राखी खरीदते हुए कम नजर आ रही हैं। इसी तरह, मिठाई की दुकानों पर भी इस बार वैसी भीड़ नहीं दिख रही है, जैसी आमतौर पर रक्षाबंधन से पहले होती है। बढ़ती महंगाई का सीधा असर मिठाइयों के दामों पर पड़ा है। बाजार में मिठाइयों के दाम डेढ़ गुना तक बढ़ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि सरकार द्वारा चीनी के दाम 20 रुपये प्रति किलो बढ़ाने से भी त्योहार पर असर पड़ा है। सुनीता, बबीता, रेखा और प्रिया जैसी कई महिलाओं ने बताया कि इस बार महंगाई के कारण बाजार में पहले जैसी रौनक नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पहले राखी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाती थीं, लेकिन अब मिठाई और अन्य सामानों पर महंगाई आसमान छू रही है। महिलाओं ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि राखी का त्योहार अब उतनी खुशी का नहीं रह गया है। कुछ बहनों ने बताया कि जहां वे पहले एक किलो मिठाई खरीदती थीं, अब उन्हें आधा किलो मिठाई से ही काम चलाना पड़ेगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में राखी बाजार पर महंगाई का असर:दुकानों पर कम दिख रही भीड़, मिठाइयों के दाम डेढ़ गुना बढ़े
RELATED ARTICLES












