महराजगंज पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध यूरिया खाद की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। परसामलिक थाना पुलिस ने 26 अगस्त 2026 को 10 बोरी भारतीय यूरिया खाद जब्त की। यह कार्रवाई दोपहर 1:50 बजे ग्राम सेवतरी, एसएसबी रोड के पास की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में चलाया गया। क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसन्त सिंह और थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने टीम का कुशल नेतृत्व किया। पुलिस ने यह कार्रवाई कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत की है। जब्त की गई यूरिया खाद को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नौतनवां स्थित कस्टम कार्यालय भेज दिया गया है। इस बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राम कुमार यादव और कांस्टेबल जितेश कुमार शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
10 बोरी अवैध यूरिया खाद जब्त:महराजगंज में पुलिस ने कस्टम एक्ट के तहत की कार्रवाई
RELATED ARTICLES











