Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ईद-मिलाद-उन-नबी पर मस्जिदों में आधी रात तक कार्यक्रम:पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन...

ईद-मिलाद-उन-नबी पर मस्जिदों में आधी रात तक कार्यक्रम:पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर विशेष आयोजन

#बस्ती_न्यूज

अमोढा कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मस्जिदों में आधी रात तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। छावनी, बरईजोत, पूरेहेमराज, बुझावकपुर और कोतवालपुर सहित विभिन्न स्थानों पर मस्जिदों को रंगीन लाइटों और झालरों से सजाया गया था। बरईजोत में पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौलानाओं ने हजरत मोहम्मद साहब के संदेशों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुस्लिम समुदाय ने इस अवसर पर शांति और भाईचारे का संदेश दिया। लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular