#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र के करमा कला गांव निवासी 65 वर्षीय राम सरीपत रविवार से लापता हैं। वह अपने घर से अचानक गायब हो गए, जिसके बाद परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजन उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रहे हैं और लोगों से सहयोग की अपील की है। बताया गया है कि राम सरीपत का रंग सांवला है। लापता होने के समय उन्होंने कच्छा और बंडी पहन रखी थी। परिजनों के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में भी उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राम सरीपत दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें। जानकारी ग्राम करमा कला, पोस्ट सुरवार कला, रुधौली, जिला बस्ती, पिनकोड 272151 पर दी जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9554991431, 7379231806 और 9648202213 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती से 65 वर्षीय राम सरीपत लापता:रविवार से घर से गायब, सूचना मिलने पर संपर्क करें
RELATED ARTICLES












