#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव में शनिवार को एक 8 साल के बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बालक घर की छत पर अचेत अवस्था में मिला था, जिसे अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। थाल्हापार गांव निवासी सतई चौधरी का परिवार शनिवार सुबह अपने खेत से गेहूं लाकर रख रहा था। इसी दौरान उनका आठ वर्षीय पुत्र आर्यन घर की छत पर बने कमरे में था। लगभग सुबह 11 बजे आर्यन की बड़ी बहन छत पर पहुंची तो उसने आर्यन को अचेत अवस्था में पड़ा देखा और चिल्लाने लगी। रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तत्काल आर्यन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय आर्यन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन शव को लेकर घर चले आए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शाम करीब तीन बजे आर्यन की बहन ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी एसएचओ लालगंज विनय कुमार पाठक और क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुलह-समझौते के आधार पर पंचनामा भरवाने की कार्रवाई पूरी कराई। आर्यन चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और कॉन्वेंट स्कूल गंगौरा में कक्षा 2 का छात्र था। उसके पिता खेती-बारी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को दफना दिया था और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
8 साल का बच्चा छत पर बेहोश मिला:अस्पताल ले जाते समय मौत, बहन ने देखा तो चीख पड़ी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












