#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम एक शर्मनाक घटना सामने आई। घर के आंगन में खेल रही एक मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के 50 वर्षीय व्यक्ति ने नशे की हालत में दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी घटना के समय शराब के नशे में धुत था। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार हाल ही में मुंबई से अपने पैतृक गांव लौटा था। बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे दुष्कर्म का शिकार बनाने का प्रयास किया। मासूम की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आरोपी की हरकत देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का चचेरा बाबा बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अधेड़ ने मासूम से दुष्कर्म का प्रयास:नशे में धुत आरोपी गिरफ्तार, बच्ची का चचेरा बाबा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












