#बस्ती_न्यूज
गायघाट स्थित मदरसा जामिया अरबिया अशरफिया में रविवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद यूसुफ अंसारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. मोहम्मद यूसुफ अंसारी ने कहा कि “शिक्षा ही वह कुंजी है जो तरक्की के रास्ते खोलती है। बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा में भी अव्वल आना चाहिए ताकि वे देश और समाज का नाम रोशन कर सकें।” मदरसे के प्रिंसिपल मोहम्मद शरीफ मिस्बाही ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि “आज के प्रतियोगिता के युग में मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। शिक्षकों और अभिभावकों के साझा प्रयास से ही बच्चे बेहतर परिणाम ला पाए हैं।” परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। वक्ताओं ने आधुनिक और नैतिक शिक्षा के समन्वय पर जोर दिया। इस समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और मदरसा स्टाफ मौजूद रहा। प्रिंसिपल मोहम्मद शरीफ मिस्बाही के साथ मौलाना अब्दुर्रकीब, मौलाना मुशब्बीर हुसैन, मौलाना फसीउल्लाह, मौलाना नुरुलहुदा, हाफिज रफी अहमद, मौलाना आस मोहम्मद, हाफिज मेहदी हसन, मोहम्मद अकरम, जाबिर अली, शमीम अहमद, रईस अहमद, अतीक अहमद, कारी मोहब्बत अली, अब्दुल हफीज और अरबाज अहमद उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, उमेश श्रीवास्तव, दिलशाद फातिमा, इरम फातिमा, रुखसाना अंजुम और अरीबा फातिमा भी मौजूद रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मदरसा जामिया अरबिया अशरफिया में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित:मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












