Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आधी रात कंबाइन से काटी 31 बीघा गेहूं:किसान को दी जान से...

आधी रात कंबाइन से काटी 31 बीघा गेहूं:किसान को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने ट्रॉली और ट्रैक्टर किया जब्त

#बस्ती_न्यूज

छावनी थाना क्षेत्र में एक किसान की 31 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को दबंगों द्वारा जबरन काटे जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की रात करीब 12:30 बजे की है। पीड़ित किसान चंद्रभान सिंह ने हरिनाथ, श्रीनाथ, हरिराम, विश्वनाथ समेत 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। शिकायत के अनुसार, चंद्रभान सिंह ने अपनी बैनामा शुदा जमीन पर करीब 31 बीघा गेहूं की फसल बोई थी, जो कटाई के लिए तैयार थी। आरोप है कि रात में सभी आरोपी लाठी-डंडों से लैस होकर कंबाइन मशीन के जरिए गेहूं काटने लगे। सूचना मिलने पर चंद्रभान सिंह अपने बेटे रितेश कुमार और गांव के अखिल कुमार उर्फ रानू व सुमंत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और पास आने से रोक दिया। इसके बाद आरोपी करीब 3 लाख रुपये मूल्य की तीन ट्रॉली गेहूं लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक ट्रॉली गेहूं व एक ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उच्च अधिकारियों द्वारा जमीन को लेकर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए थे, जिसकी जानकारी आरोपियों को पहले ही दे दी गई थी। वहीं, थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि श्रीनाथ, हरिनाथ, विश्वनाथ सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 191(2), 352, 351(1) और 324(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments