HomeHealth & Fitnessस्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य व सहयोगियों के खिलाफ पेड़ों के...

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य व सहयोगियों के खिलाफ पेड़ों के कटान को लेकर केस दर्ज

फिरोजाबाद। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध  ट्रॉमा सेंटर परिसर में बिना अनुमति के हरे पेड़ों को काटने और छांटने के मामले में वन विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई की  गयी है विभाग द्वारा इस अवैध कटान पर रेंज केस (संख्या 05/डिसे/2026-27) दर्ज किया है। 
जनपद फिरोजाबाद के निवासी एवं शिवसेना के जिला प्रमुख राजीव शर्मा द्वारा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर परिसर में लगे हरे पेड़ो के कटान की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई थी। 
उनके द्वारा दर्ज करायी गयी, शिकायत के आधार पर सामाजिक वानिकी प्रभाग के डिप्टी रेंजर मोहित यादव ने 22 मई 2026 को गवाहों की मौजूदगी में जीपीएस कैमरे से स्थलीय निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पाया गया कि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल और उनके सहयोगियों द्वारा ट्रॉमा सेंटर परिसर में निर्माण कार्य कराये जाने के दौरान 60 सेमी गोलाई के एक हरे नीम के वृक्ष को जड़ से काट दिया गया।
इसके अलावा अन्य पेड़ो में केशिया श्यामिया सहित 5 अन्य वृक्षों की टहनियों को भी अवैध रूप से काटा गया। वन विभाग के अनुसार, इनको काटे जाने  के लिए सक्षम अधिकारी या संस्था से कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जो वृक्ष संरक्षण अधिनियम की धारा 4/10 और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का सीधे तौर पर उल्लंघन है।
शिकायतकर्ता राजीव शर्मा ने अपने लिखित बयान में इसके लिए दोषी अधिकारियों व उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी विधिक और विभागीय कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ भानेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है। 
अभी तक की गयी कार्यवाही में प्राचार्य डॉ योगेश कुमार गोयल व उनके सहयोगियों पर जांच रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज किया जा चुका है। जांच की आख्या में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। कि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य व सहयोगियों द्वारा   किसी सक्षम अधिकारी की बिना परमिशन के पेड़ों को काटा गया है। 
वही इस मामले में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेश गोयल का कहना है। कि किसी कर्मचारी ने सफाई के दौरान इनको काट दिया होगा। जिसके बारे जाँच करायेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments