Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा में साइड न देने को लेकर विवाद में मारपीट:पिता-पुत्र को लाठी...

पनियरा में साइड न देने को लेकर विवाद में मारपीट:पिता-पुत्र को लाठी डंडों से पीटा, चार पर केस दर्ज


महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में साइड देने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खजुरिया ग्राम पंचायत निवासी राजेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि यह घटना 12 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे हुई। वे अपने कंबाइन में खराबी आने के कारण रुद्रापुर नहर के आगे तरकुल के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही एक सफेद कार से उतरे शिव प्रताप यादव ने साइड देने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि शिव प्रताप यादव ने फोन कर अपने साथियों राणा प्रताप यादव, रुदल सिंह और रमई को मौके पर बुला लिया। ये सभी लाठी-डंडों और लोहे की रॉड के साथ पहुंचे और राजेश यादव तथा उनके बेटे बृजेश यादव पर हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए। पीड़ित राजेश यादव ने आरोप लगाया कि हमलावर उन्हें अधमरा समझकर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments