Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के पचानू गांव में लगी भीषण आग:50 बीघा गेहूं की फसल...

बस्ती के पचानू गांव में लगी भीषण आग:50 बीघा गेहूं की फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के पचानू गांव में भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति द्वारा पराली जलाने के दौरान आग बेकाबू हो गई, जो तेज हवा के चलते खेतों में तेजी से फैलती चली गई। आग की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस भीषण अग्निकांड से किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments