सिसवा-निचलौल रोड पर सोमवार रात एक सड़क हादसे में तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि रोडवेज बस के पेट्रोल पंप की ओर मुड़ते ही बाइक सवार उससे टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महराजगंज डिपो की बस (यूपी 53 एफ 5852) निचलौल से सिसवा की ओर आ रही थी। वहीं, सिसवा से निचलौल जा रही एक बाइक (यूपी 56 ए ए 1688) पर सवार तीन युवक बस से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार बस के अगले पहिये के नीचे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिसवा विकास खंड के सोनबरसा निवासी साहिल और किशन, तथा घुघली थानाक्षेत्र के टेढ़वा निवासी अमरेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कोठीभार थानाप्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में रोडवेज बस से टकराकर तीन युवकों की मौत:हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, चालक हिरासत में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












