Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)वाल्टरगंज में अस्थाई श्रमिक बकाया वेतन को लेकर आंदोलन:प्रबंधन पर अवैध बंदी...

वाल्टरगंज में अस्थाई श्रमिक बकाया वेतन को लेकर आंदोलन:प्रबंधन पर अवैध बंदी और संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के वाल्टरगंज स्थित गोविंद नगर चीनी मिल पर अस्थाई श्रमिकों का आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। कई वर्षों के बकाया वेतन और भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर मौसमी कर्मचारी मिल के मुख्य द्वार पर डटे हुए हैं। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। धरने पर बैठे श्रमिक अशोक कुमार पांडे ने मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शासन की अनुमति के बिना ही मिल को अवैध रूप से बंद कर दिया गया है। सूचना के अधिकार से मिली जानकारी के अनुसार, मिल बंदी के लिए कोई औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी। एक अन्य श्रमिक प्रकाश सिंह ने बताया कि श्रम विभाग के स्पष्ट आदेशों के बावजूद प्रबंधन श्रमिकों का भुगतान नहीं कर रहा है। श्रमिकों का आरोप है कि मिल की बेशकीमती संपत्तियों को गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। विनय कुमार पांडे और कृष्ण नारायण शुक्ला सहित अन्य आंदोलनकारियों ने प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मिल प्रशासन स्थाई कर्मियों को स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति जैसे लाभ दे रहा है, जबकि मौसमी और अस्थाई श्रमिकों की अनदेखी की जा रही है। श्रमिकों के अनुसार, इस स्थिति से सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। धरने में पप्पू सिंह, सुनील राठौर, मुकेश श्रीवास्तव, विकास सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह और तुलसीराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments