जमुनहा के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक को चोटें आईं, जिसके बाद उसे बहराइच रेफर किया गया है। यह घटना शिकारी गांव के पास हुई। घायल युवक की पहचान ग्राम पंचायत खुर्द, मजरा साईं गांव निवासी मनोहर लाल आर्या के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के घर रमवापुर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोहर लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जिला अस्पताल भिनगा में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मनोहर लाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाइक टक्कर में युवक गंभीर घायल:मल्हीपुर में हादसा, बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












