Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अंबेडकर जयंती पर हजारों लोगों ने निकाली रैली:गोपालपुर ओरई से ओपेक चिकित्सालय...

अंबेडकर जयंती पर हजारों लोगों ने निकाली रैली:गोपालपुर ओरई से ओपेक चिकित्सालय कैली तक हुआ आयोजन

#बस्ती_न्यूज

संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह हजारों अनुयायियों ने एक विशाल रैली निकाली। यह रैली मानव सेवा समिति, गोपालपुर ओरई, अहरा, जगदीशपुर मुंडेरवा, हल्लौर सहित कई संगठनों के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। रैली गोपालपुर ओरई से सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई। यह महादेवा, मुंडेरवा होते हुए बस्ती अस्पताल चौराहे के रास्ते ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंची। कैली में स्थित बाबासाहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मार्ग में विभिन्न गांवों से भी अनुयायी इस रैली में शामिल होते गए, जिससे इसका स्वरूप और भी विशाल हो गया। रैली का रास्ते में कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। बोकनार, कुरियार, बरडाड़, मुंडेरवा, देवरिया और जिगिना सहित अनेक गांवों में श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। पूरे मार्ग में “जय भीम” के नारों से माहौल गूंजता रहा। मुंडेरवा अंबेडकर पार्क में जगदीशपुर के लोगों द्वारा आगंतुकों के लिए भोजन और जलपान का भी प्रबंध किया गया था। इस अवसर पर मुंडेरवा में जुगुल किशोर चौधरी, दीपक आर्य, संजय चौधरी, रमेश कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, सर्वेश कुमार और मनोज कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। रैली के दौरान मुंडेरवा पुलिस प्रशासन क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से तैनात रहा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments