महराजगंज के ठूठीबारी थाना पुलिस ने स्वयं को विभिन्न विभागों का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से 63 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकरी दिलाने और अधिकारियों से करीबी संबंध होने का झांसा देता था। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में ठूठीबारी पुलिस ने वांछित आरोपी विनीत कुमार सिंह को पकड़ा। विनीत कुमार सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह, निवासी बासपार कोठी, थाना श्यामदेउरवा, महराजगंज का रहने वाला है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है और वह एम.कॉम तक शिक्षित है। झूठा आश्वासन देकर बड़ी रकम वसूला आरोपी विनीत कुमार सिंह पर आरोप है कि वह खुद को विभिन्न सरकारी विभागों का वरिष्ठ अधिकारी बताता था। वह लोगों का विश्वास जीतकर सरकारी नौकरी दिलाने, प्रभावशाली अधिकारियों से संपर्क होने और सरकारी कार्यों में मदद कराने का झूठा आश्वासन देकर बड़ी रकम वसूलता था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने कई लोगों से ठगी की है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ लगभग 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे ठूठीबारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और दो वन प्लस मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों और मोबाइल फोन का इस्तेमाल आरोपी लोगों को भ्रमित करने और अपना झूठा प्रभाव दिखाने के लिए करता था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक रमेश पुरी, कांस्टेबल कवि कुमार और आरक्षी अभिषेक चौधरी शामिल थे। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में 63 लाख रुपए की ठगी:फर्जी अधिकारी बनकर नौकरी का झांसा देने वाला गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












