बस्ती – थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा-305(a) BNS, तथा थाना पुरानी बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 104/2026 धारा-318(4), 319(2) BNS जनपद बस्ती का अनावरण करते हुए आज बुधवार को 03 अन्तर्जनपदीय ठगों (शंकर सोलंकी पुत्र किशन सोलंकी उम्र 28 वर्ष निवासी चिपयाना बुजुर्ग थाना विसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर,मीरा सोलंकी पत्नी देवी दयाल सोलंकी उम्र 46 वर्ष निवासी लालकुआ, छिपियानाफाटक, पंचविहार कालोनी, जनपद गौतमबुद्धनगर,धाबु देवी पत्नी स्व0 ओमकार सोलंकी उम्र 65 वर्ष निवासी लालकुऑ, छिपियानाफाटक, पंचविहार कालोनी जनपद गौतमबुद्ध नगर) को अगौना बाजार से 200 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से ठगी से सम्बन्धित रुपया- 3,00,000/- नकद व पीली धातु (नकली सोना) का मटर दाना की लारी वजन 03.092 कि0ग्रा0 बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा-305(a) BNS में धारा-317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गयी । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर गिरफ्तार 03 अभियुक्तों को न्यायालय भेजा जा रहा है।
अभियुक्तों द्वारा बताया गया की वो अपने साथ नकली सोना और चांदी लेकर चलते हैं तथा कुछ असली सोना,चांदी भी अपने साथ रखते हैं। जिसे दिखाकर लोगों को झांसा देते हैं और मौंका देखकर लोगों को नकली सोना सस्ते दामों में लालच देकर बेचकर ठग लेते है। लोगों को हमलोगों पर शक न हो इसलिये महिलाओं को भी साथ रखतें है । महिलायें सोने और चांदी के आभुषण सस्ते दामों में आसानी से खरिद लेती है और किसी को शक भी नही होता है ।
लाखो रूपये नकदी के साथ 3 अन्तर्जनपदीय ठग गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












