महराजगंज के मिठौरा क्षेत्र स्थित ग्राम सभा बरवां सोनिया में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नीले ध्वजों और बाबा साहेब के जयकारों के साथ एक भव्य झांकी निकाली गई। शोभायात्रा बरवां सोनिया से शुरू होकर अमतहा होते हुए मिठौरा बाजार तक पहुंची। गाजे-बाजे और झांकियों के साथ यह जुलूस मिठौरा बाजार का भ्रमण करने के बाद पुनः बरवां सोनिया बुद्ध विहार पर समाप्त हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि दिन की शोभायात्रा के बाद, रात्रि में बुद्ध विहार परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें वक्ता बाबा साहेब के जीवन संघर्षों, समानता और शिक्षा के मार्ग पर विचार रखेंगे। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों का सहयोग रहा। शोभायात्रा में अध्यक्ष कुंभकरण बौद्ध, डॉ. वाज़िद अली, कन्हैया भारती, सद्दाम हुसैन, धर्मेंद्र भारती, हरेंद्र भारती, पावन भारती, वकील भारती, गोधन भारती और गुलशन भारती सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। इस अवसर पर लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके नारे “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को बुलंद किया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बरवां सोनिया में अंबेडकर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा:नीले झंडा और जयकारों से गूंजा क्षेत्र, बुद्ध विहार में रात में होगा कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












