Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के भानपुर में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनी:जुलूस निकला, डीजे पर...

बस्ती के भानपुर में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनी:जुलूस निकला, डीजे पर नाचे लोग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के भानपुर तहसील क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले गए, जिसमें लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते और बाबा साहब के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नरखोरिया स्थित बौद्ध विहार पर सुबह से ही अधिकारियों का आना-जाना लगा रहा। उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार, थाना प्रभारी महेश सिंह, चौकी प्रभारी असनहरा जितेंद्र कुमार, राजस्व निरीक्षक शशि भूषण पांडे और हल्का लेखपाल अर्जुन कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। नरखोरिया, मझारी, परसा, तुसायल ,खम्हरिया पश्चिम, दुबौली, मोहम्मद नगर, शनिचरा, धौरहरा, रामनगर, पिपरहिया, बेईली और करेली सहित पूरे क्षेत्र में जयंती समारोह आयोजित किए गए। एक प्रमुख जुलूस दुबौली से शुरू होकर मोहम्मद नगर, असनहरा, नरखोरिया, रामनगर, भानपुर होते हुए सोनहा तक गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। चौराहों पर जगह-जगह पुलिस बल मुस्तैद तैनात थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस अवसर पर फूलचंद गौतम ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के हित के लिए कार्य किया। उन्होंने संविधान में सभी को समान अधिकार देकर सभी को बराबरी का सम्मान दिलाया है। कार्यक्रम में शंभू गौतम, सीताराम, राजेंद्र प्रसाद, रामसेवक, सतीश चंद्र, इंद्रजीत, दिलीप, बुद्ध प्रकाश, हरीराम गौतम, श्याम सुंदर गौतम, रंगीलाल, सालिकराम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments