Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि:श्रावस्ती में फायर सेफ्टी सप्ताह...

अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि:श्रावस्ती में फायर सेफ्टी सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया


श्रावस्ती में अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फायर सर्विस मुख्यालय भिनगा में अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। 14 से 20 अप्रैल 2026 तक चलने वाले अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत जिले में जागरूकता कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। वर्ष 2026 की थीम “सेफ स्कूल, सेफ हॉस्पिटल एंड फायर सेफ्टी अवेयर सोसाइटी – टुगेदर फॉर फायर प्रिवेंशन” है। इसी क्रम में भिनगा कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में अग्निशमन टीम ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लाउड हेलर और पंपलेट के जरिए लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। अग्निशमन टीम ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, प्राथमिक उपचार और तत्काल सूचना देने के तरीकों के बारे में बताया। अधिकारियों और कर्मचारियों को पिन फ्लैग भी लगाए गए। अग्निशमन अधिकारी ने 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर हुए “फोर्ट स्टिकेन” नामक मालवाहक जहाज में भीषण अग्निकांड का विस्तृत विवरण दिया। उन्होंने बताया कि इस जहाज में रुई की गांठों के साथ-साथ भारी मात्रा में विस्फोटक और युद्ध सामग्री भरी हुई थी। आग लगने के बाद स्थिति गंभीर हो गई और आग बुझाने के प्रयासों के दौरान जहाज में जोरदार विस्फोट हुआ। इस दुर्घटना में 66 बहादुर अग्निशमन कर्मी कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए थे। इन वीर कर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को श्रद्धांजलि देने तथा आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 14 अप्रैल को “अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस” मनाया जाता है। इस अवसर पर आमजन से अपील की गई कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के उपायों को अपनाएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल अग्निशमन सेवा को सूचित करने का भी आग्रह किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments