Homeक्राइम (Crime)बलिया चार्जशीट के बदले एक रात की डिमांड, क्राइम...

बलिया चार्जशीट के बदले एक रात की डिमांड, क्राइम…

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से खाकी को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। उभांव थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार मालिक पर एक पीड़िता ने केस में चार्जशीट लगाने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना और पीड़िता के साहस के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पीड़िता का आरोप है कि उभांव थाने के क्राइम इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष संजय शुक्ला एक मामले में चार्जशीट दाखिल करने के एवज में उसे प्रताड़ित कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब क्राइम इंस्पेक्टर ने सीधे तौर पर पीड़िता से एक रात साथ बिताने की घिनौनी मांग कर डाली।

इस शर्मनाक मांग का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें क्राइम इंस्पेक्टर की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। न्याय न मिलता देख पीड़िता ने डीआईजी से मुलाकात कर अपनी आप बीती सुनाई और सबूत पेश किए।

Also Read : आतंकियों को फंडिंग करने के आरोप में डॉक्टर आरिफ अंसारी के घर पर UP ATS, मुंबई ATS और IB की छापेमारी; मोबाइल-लैपटॉप जब्त, पाकिस्तानी और कश्मीरी कनेक्शन सामने आए

डीआईजी के निर्देश पर सीओ रसड़ा ने मामले की त्वरित जांच की। जांच रिपोर्ट में क्राइम इंस्पेक्टर को प्रथम दृष्टिया दोषी पाया गया जिसके बाद उन पर विभागीय गाज गिरनी तय हो गई है। पीड़िता ने केवल क्राइम इंस्पेक्टर ही नहीं बल्कि उभांव थानाध्यक्ष संजय शुक्ला पर भी इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

फिलहाल क्राइम इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना अध्यक्ष संजय शुक्ला के खिलाफ जांच अभी जारी है। बड़ा सवाल यह है कि क्या सिस्टम के रक्षक की भक्षक बन चुके हैं। क्राइम इंस्पेक्टर नपने के बाद अब सब की निगाहें इस पर टिकी है कि क्या थाना अध्यक्ष संजय शुक्ला बच जाएंगे या उन पर भी पुलिस प्रशासन का डंडा चलेगा। बलिया पुलिस के इस शर्मनाक प्रकरण ने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments