Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हर्रैया में 10 किलो गांजे के साथ रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार:कांवड़ यात्रा के...

हर्रैया में 10 किलो गांजे के साथ रेस्टोरेंट मालिक गिरफ्तार:कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को बेचने का आरोप

#बस्ती_न्यूज

बस्ती पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। हरैया पुलिस ने रविवार तड़के ‘महाकाल रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलोग्राम अवैध गांजे और नकदी के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी हरैया मनोरामा नदी पुल के निकट रोडवेज बस स्टॉप से हुई। पुलिस टीम रोडवेज बस स्टॉप के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ‘महाकाल रेस्टोरेंट’ का मालिक कांवड़ियों को गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तड़के करीब 3:30 बजे रेस्टोरेंट पर छापा मारा। मौके से आरोपी शनि कुमार उर्फ रवि (32 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 06, हनुमान गढ़ी, हरैया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 5-5 किलोग्राम के दो पैकेटों में कुल 10 किलो गांजा और 1,200 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कांवड़ त्यौहार के दौरान अधिक मुनाफा कमाने के लिए नेपाल से गांजा लाता था। वह इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कांवड़ियों और राहगीरों को बेचता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। हरैया पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला (मु०अ०सं० 231/2026) दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। गौरतलब है कि शनि कुमार उर्फ रवि सोनकर को शासन द्वारा सभासद नामित किए जाने पर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया था। उनके मनोनयन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर भी सवाल उठे थे। पूर्व में गांजा तस्करी और अवैध बिक्री के आरोपों के बावजूद उन्हें सभासद बनाए जाने पर सत्ता का संरक्षण देने का आरोप लगा था। यह विरोध हफ्तों तक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा था।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments