Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भेला में मंदिर जीर्णोद्धार में बाधा डालने का आरोप:जमुनहा एसडीएम से ग्रामीणों...

भेला में मंदिर जीर्णोद्धार में बाधा डालने का आरोप:जमुनहा एसडीएम से ग्रामीणों ने की शिकायत


श्रावस्ती जिले के जमुनहा तहसील क्षेत्र के भेला गांव में एक सार्वजनिक हिंदू मंदिर के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा उत्पन्न होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने उपजिलाधिकारी जमुनहा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव स्थित सार्वजनिक मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जा रहा है। इसके लिए लगभग 45 हजार रुपये का चंदा एकत्र किया गया है। मंदिर परिसर में खंभों सहित अन्य आवश्यक निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के पास रहने वाली सायराबानो पत्नी इलियास द्वारा बिना किसी वैध कारण के निर्माण कार्य में लगातार बाधा डाली जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि खंभों के निर्माण को लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है, जिससे मंदिर का कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि इस प्रकार की स्थिति से क्षेत्र में धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने भविष्य में कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की भी चिंता जताई है। 4 अगस्त 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को शांतिपूर्ण और विधिसम्मत तरीके से पूरा कराने तथा निर्माण में आ रही बाधा को समाप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments