प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र स्थित पचदेवरा गांव के पास बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा हो गया, जिसमें 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार यात्री कालका मेल से सफर कर रहे थे। इसी दौरान चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया और कुछ यात्री नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े हो गए। तभी मिर्जापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में फिरोजाबाद, कोलकाता और मिर्जापुर के यात्री शामिल बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यात्रियों की लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।












