Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रामपुर खुर्द में अंबेडकर प्रतिमा को अपमानित करने का मामला:ग्रामीणों ने दी...

रामपुर खुर्द में अंबेडकर प्रतिमा को अपमानित करने का मामला:ग्रामीणों ने दी कार्रवाई की तहरीर


सिसवा विकास खंड के ग्रामसभा रामपुर खुर्द में बुधवार रात डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में प्रतिमा पर मिट्टी लगी हुई दिख रही थी। घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस मामले में ग्रामसभा के राजन, अतुल राज, राजकुमार, निखिलेश कुमार, अक्षय कुमार और संदीप सहित लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। ग्रामीणों ने लगभग आधा दर्जन अराजक तत्वों पर प्रतिमा को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में बताया गया है कि डॉ. अंबेडकर की यह प्रतिमा वर्ष 2020 में स्थापित की गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार शाम दीपक जलाते समय कुछ लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को अपमानित किया और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने अपनी तहरीर में आरोपितों के नाम भी बताए हैं। सूचना मिलने पर कोठीभार थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और सीओ निचलौल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिमा पर मिट्टी लगी थी, जिसे साफ कर दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बहाल कर दी गई है और मामले में मिली लिखित तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments