श्रावस्ती में गिलौला-लक्ष्मण नगर मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसे में मोपेड सवार 18 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका 14 वर्षीय चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना गिलौला थाना क्षेत्र के लेगड़ी मोड़ के पास हुई। गोपालपुर निवासी विवेक पांडेय (18) अपने चचेरे भाई मोहित (14) के साथ मोपेड से गिलौला बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गिलौला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टक्कर इतनी भीषण थी कि मोपेड बस में फंस गई और बस उसे कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बस को रुकवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने विवेक पांडेय को मृत घोषित कर दिया। मोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त बस को भी जब्त कर लिया है।
हादसे के बाद बस चालक भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता संजय पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बस चालक की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार, विवेक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था और पढ़ाई कर रहा था। मोपेड भी विवेक की ही थी। परिवार ने बताया कि विवेक और मोहित घर से गिलौला बाजार घूमने निकले थे, तभी घर से करीब 1 किलोमीटर दूर यह हादसा हो गया। दर्दनाक हाथ से ने एक परिवार से उनका बेटा छीन लिया मृतक के माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है।
डबल डेकर बस की मोपेड से टक्कर, चालक की मौत:श्रावस्ती में चचेरा भाई घायल, 300 मीटर घसीटते ले गई मोपेड, वाहन जब्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











