#बस्ती_न्यूज
बाराह क्षेत्र स्थित बुद्ध मंदिर परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। भारी पुलिस बल के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त मूर्ति को हटाकर उसी स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की, जिससे हालात सामान्य हो गए। चौकी प्रभारी टिनिच श्री हरि राय के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया। बुधवार सुबह पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और लगातार निगरानी बनाए रखी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ने का मामला:बाराह क्षेत्र में तनाव, पुलिस ने तुरंत नई प्रतिमा स्थापित की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












