Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में प्रेम-प्रसंग में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा:आत्महत्या की कोशिश, पुलिस...

महराजगंज में प्रेम-प्रसंग में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा:आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने लोगों की मदद से सुरक्षित उतारा नीचे


महराजगंज में गुरुवार शाम एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
गुरुवार को बागापार क्षेत्र के कटरा खास गांव में शाहिदपुर टोला निवासी इरशाद अंसारी पुत्र सिराजुद्दीन अचानक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचाई पर बैठे देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए कहते रहे। लेकिन वह काफी देर तक टावर पर ही बैठा रहा। स्थिति बिगड़ती देख लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत और समझाने के बाद पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। युवक की मां के अनुसार, उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद परिजन युवक को कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments