महाराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी मदरसे में दाखिले की बात से नाराज थी। किशोरी बुधवार को अपनी स्कूटी लेकर घर से निकली थी। वह परतावल चौराहे पर पहुंची और वहां एक दुकान के पास स्कूटी खड़ी कर दी। इसके बाद किशोरी एक बस में सवार होकर गोरखपुर की दिशा में चली गई। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से किशोरी के आने-जाने के रास्तों और उसकी गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं और किशोरी को जल्द सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मदरसे में दाखिले की बात से नाराज छात्रा लापता:श्यामदेउरवा में स्कूटी लेकर घर से निकली थी, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












