Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)विक्रमजोत में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़:सेवा और समर्पण के संदेश के साथ...

विक्रमजोत में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़:सेवा और समर्पण के संदेश के साथ प्रसाद वितरण

#बस्ती_न्यूज

बस्ती मे विक्रमजोत स्थित श्री राम जानकी मंदिर में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष्य में कढ़ी-चावल प्रसाद का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद ग्रहण किया प्रसाद मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धापूर्वक कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। रथयात्रा पर्व पर दिया सेवा और सद्भाव का संदेश मंदिर समिति ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा श्रद्धा, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। भंडारे का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश फैलाना है। देर रात तक चलता रहा भंडारा भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। ये रहे मौजूद इस अवसर पर अनिल कसौधन, सचिन कसौधन, कांति कुमार पांडेय, नीलम पंडित, माता प्रसाद कसौधन, मनीष, राजन सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments