निचलौल तहसील परिसर में स्थित कैण्टीन और साइकिल स्टैंड की प्रस्तावित नीलामी की तिथि प्रशासन ने बदल दी है। पहले यह नीलामी 17 अप्रैल को होनी थी। लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। अब नीलामी 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तहसील सभागार में की जाएगी। नीलामी अधिकारी के रूप में नामित नायब तहसीलदार को 17 अप्रैल को गोरखपुर मंडल आयुक्त कार्यालय में शासकीय कार्य से उपस्थित होना अनिवार्य है। आयुक्त कार्यालय से 14 अप्रैल को प्राप्त निर्देश के अनुपालन में उन्हें गोरखपुर जाना है, जिसके चलते पूर्व निर्धारित तिथि पर नीलामी कराना संभव नहीं हो सका। एसडीएम सिद्धार्थ कुमार गुप्ता ने बताया कि नीलामी की नई तिथि 21 अप्रैल तय की गई है, जबकि समय पूर्ववत दोपहर 12 बजे रहेगा। नीलामी प्रक्रिया तहसील सभागार में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने इच्छुक बोलीदाताओं से अपील की है कि वे नई तिथि और समय पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि नीलामी से संबंधित सभी नियम और शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। तिथि में बदलाव से संभावित बोलीदाताओं को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है, जिससे नीलामी में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल तहसील में कैण्टीन-साइकिल स्टैंड की नीलामी टली:अब 21 अप्रैल को होगी, दोपहर 12 बजे तहसील सभागार लगेगी बोली
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












