#बस्ती_न्यूज
गुरुवार को पुलिस महानिरीक्षक रेलवे उत्तर प्रदेश, लखनऊ, प्रकाश डी. ने जीआरपी थाना बस्ती का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में विभिन्न अभिलेखों और व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार और थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई। पाई गई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलित कर गुण-दोष के आधार पर उनके शीघ्र निस्तारण और थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। ट्रेन में पत्थरबाजी की घटनाओं और रेलवे ट्रैक अवरोध के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही के लिए कार्ययोजना बनाकर उसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय के रजिस्टरों के अवलोकन के बाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर, पार्किंग और वेटिंग हॉल सहित सीसीटीवी कैमरों का सघन निरीक्षण किया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष को यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और ज्वलनशील पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जीआरपी, आरपीएफ और जनपदीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों द्वारा शस्त्र खोलने व जोड़ने का अभ्यास किया गया। थानाध्यक्ष जीआरपी बस्ती को दंगा नियंत्रण उपकरणों को सक्रिय अवस्था में रखने के लिए भी निर्देशित किया गया। मिशन शक्ति फेज-06 के तहत सराहनीय कार्य करने वाली महिला कांस्टेबल निहारिका श्रीवास्तव और हेड कांस्टेबल सुनील चौहान को प्रोत्साहन के तौर पर 500-500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस वार्षिक निरीक्षण के दौरान जीआरपी बस्ती और आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बेग अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
पुलिस महानिरीक्षक रेलवे ने किया जीआरपी थाने का निरीक्षण:अभिलेखों की जांच कर कमियां दूर करने के दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












