Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मटेहना में अप्रैल महीनें में धान की रोपाई शुरू:25 दिन पहले डाले...

मटेहना में अप्रैल महीनें में धान की रोपाई शुरू:25 दिन पहले डाले गए थे बीज, समय पर हो जाती है कटाई


खुनियाव ब्लॉक के मटेहना गांव में 16 अप्रैल 2026 को अत्यधिक गर्मी के बावजूद धान की नई किस्म की रोपाई शुरू की गई है। यहां लगभग 7 बीघा भूमि पर धान की रोपाई का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से करीब दो बीघा पर रोपाई पूरी हो चुकी है। इस रोपाई के लिए धान की नर्सरी लगभग 25 दिन पहले डाली गई थी, जो अब तैयार हो चुकी है। मजदूरों ने भी इस रोपाई कार्य में सक्रियता दिखाई है। ग्राम मटेहना निवासी किसान फकीर मोहम्मद ने बताया कि वे कई वर्षों से इसी तरह धान की रोपाई करवा रहे हैं। उनके अनुसार, कंबाइन और सरकारी ट्यूबवेल से पानी की उपलब्धता के कारण उनकी यह रोपाई सफल होती है। इस विधि से उन्हें अच्छी उपज प्राप्त होती है और फसल की कटाई भी समय पर हो जाती है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments