Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार:मोतीपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में की...

पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार:मोतीपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में की कार्रवाई


बहराइच के मोतीपुर में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा प्रद्युम्न सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 10:35 बजे ग्राम भररिया कांजीबाग, मजगवा क्षेत्र से आरोपी सूरज पुत्र रामचंदर (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। सूरज भररिया कांजीबाग, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सूरज के खिलाफ थाना मोतीपुर में मु0अ0सं0 163/2026 के तहत धारा 64(2)(एफ)(एम) बीएनएस और 5(एल)(एन)/6(1) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय प्रताप यादव, हेड कांस्टेबल विक्रांत बागड़ियान, कांस्टेबल राज अग्रहरी और कांस्टेबल सत्येंद्र चौहान शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments