#बस्ती_न्यूज
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा मिश्र गांव के पास शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे सड़क किनारे एक 75 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वाल्टरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया और स्थानीय संपर्कों के माध्यम से शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान मृतक के पुत्र संतोष गुप्ता ने थाने पहुंचकर शव की पहचान अपने पिता राम अचल गुप्ता के रूप में की। राम अचल गुप्ता पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पांडेय बाजार के निवासी थे। थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बुजुर्ग सुबह के समय सड़क पार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर, बुजुर्ग की मौत:परिजनों ने की पहचान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












