Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:नानपारा में युवक ने गंवाई...

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:नानपारा में युवक ने गंवाई जान, एक साल का बेटा अनाथ


बहराइच के नानपारा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक समीर अपने पीछे एक साल का बेटा छोड़ गया है। यह हादसा नानपारा-शिवपुर मार्ग पर बंजारन टांडा स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। ईंटों से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने समीर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गए और उनकी तत्काल मृत्यु हो गई। करीमबक्श पुरवा निवासी 32 वर्षीय समीर पुत्र जाहिद खां दवा लेने के लिए नानपारा जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से कोटवा की ओर जा रही थी। टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समीर अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी शादी ढाई साल पहले हुई थी और उनका एक साल का बेटा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments