Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण:डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था जांची

राज्यपाल के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण:डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था जांची


सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कपिलवस्तु विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जनपद सिद्धार्थनगर में आगमन कपिलवस्तु विश्वविद्यालय में प्रस्तावित है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और अन्य संबंधित बिंदुओं पर गहनता से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, सुरक्षा और व्यवस्था से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार और थानाध्यक्ष कपिलवस्तु सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments