Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में बस-बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत:दोनों उछलकर सड़क पर...

बहराइच में बस-बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत:दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे, सिर में लगी थी गंभीर चोट


बहराइच में नानपारा-मिहींपुरवा हाईवे पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दोपहर करीब 2:45 बजे हुई। नन्हू जोत मोड़ से लगभग 100 मीटर आगे नानपारा से मिहींपुरवा की ओर जा रही बस और मिहींपुरवा से नानपारा आ रही एक राइडर मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार महेश (पुत्र चंद्रखे, उम्र 30 वर्ष) और करण (पुत्र सुखदेव, उम्र 21 वर्ष) की मौत हो गई। दोनों युवक बहराइच जनपद के मोतीपुर थाना अंतर्गत ग्राम लोधनपुरवा दाखिला पैरुआ के निवासी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक सुरपति त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments