Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार:हर्रैया पुलिस ने उसे उसके घर से दबोचा

गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार:हर्रैया पुलिस ने उसे उसके घर से दबोचा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती की हर्रैया थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर उसके घर से दबोचा। यह गिरफ्तारी अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अंकित सिंह (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र रामाज्ञा सिंह, निवासी भदावर कला (हाल मुकाम वार्ड नंबर 14, रामलीला नगर, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती) है। वह मु0अ0स0 190/26 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। 27 जून 2026 को दोपहर करीब 3:10 बजे पुलिस को उसके घर पर मौजूद होने की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अंकित सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हर्रैया थाने में पहले से ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं जैसे धारा 305(A), 317(2), 331(3) BNS के तहत मु0अ0स0 62/2026 और मु0अ0स0 99/2026 दर्ज हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में हर्रैया थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक श्री रूदल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल आजम खां, कांस्टेबल शिव यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल रोशन शुक्ला और कांस्टेबल अतुल मिश्रा शामिल रहे। अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments