Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की गौ रक्षा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी:झूंगीनाथ धाम पर...

बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ की गौ रक्षा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी:झूंगीनाथ धाम पर हुआ गठन, गौ संरक्षण का लिया संकल्प

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज विकासखंड क्षेत्र स्थित झूंगीनाथ धाम पर शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ के गौ रक्षा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने गौ रक्षा के संकल्प के साथ संगठन के विस्तार पर जोर दिया। गठन कार्यक्रम में वशिष्ठ मणि दुबे को जिला अध्यक्ष, इंजीनियर महेश चौधरी को जिला महामंत्री और राजित राम वर्मा को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन के विस्तार की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासभा के जिला उपाध्यक्ष नितिन चौबे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियों ने गौ संरक्षण और गौ रक्षा के प्रति आम जनता में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और गौ रक्षा अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments