Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हरैया में पुलिस-फायर ब्रिगेड का संयुक्त निरीक्षण:कोचिंग सेंटरों-होटलों में अग्निशमन मानक जाँचे,...

हरैया में पुलिस-फायर ब्रिगेड का संयुक्त निरीक्षण:कोचिंग सेंटरों-होटलों में अग्निशमन मानक जाँचे, CCTV लगाने के निर्देश

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा और सतर्कता को लेकर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग सेंटरों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग से बचाव के इंतजामों का औचक निरीक्षण किया।यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी (CO) हरैया, स्वर्णिमा सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) बस्ती, यतींद्र नाथ उमराव की उपस्थिति में संपन्न हुई। हर्रैया थाना अध्यक्ष संजकुमार भी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने हरैया कस्बा और आसपास के प्रमुख व्यावसायिक स्थलों का दौरा कर वहाँ लगे अग्निशमन उपकरणों की बारीकी से जाँच की।निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में कमियाँ पाई गईं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने संचालकों को आकस्मिक आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन निकास को हमेशा साफ रखने, अग्निशमन सिलेंडरों की नियमित रीफिलिंग कराने और कर्मचारियों को आग बुझाने के उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण देने के कड़े निर्देश दिए। अग्निशमन मानकों के साथ-साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया। क्षेत्राधिकारी सुश्री स्वर्णिमा सिंह ने सभी होटल और कोचिंग संचालकों को अपने परिसरों के प्रवेश और निकास द्वारों सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखना है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments